Sunday, November 25, 2018

71वें निरंकारी संत समागम स्थल पर निरंकारी प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन


71वें वार्षिक निरंकारी संत समागम स्थल समालखा में निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने माता सविंदर जी के जीवन को समर्पित निंरकारी प्रदर्शनी का उद्घाटन आज अपने कर कमलों द्वारा किया। इस प्रदर्शनी के चार भाग हैं-निरंकारी प्रदर्शनी, बाल प्रदर्शनी, स्वास्थ्य प्रदर्शनी व सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन प्रदर्शनी। इस वर्ष निरंकारी प्रर्दशनी का मुख्य भाव  मां सविंदर- एक रोशन सफर है। प्रर्दशनी में माता सविंदर जी के सहज, दिव्य व समर्पित गुणों को उजागर किया गया है। प्रदर्शनी में उनके जीवन के भिन्न-भिन्न पहलू फोटो, चित्रों तथा कट-आउट द्वारा दिखाए गए हैं।

No comments :

Post a Comment